MAHARASHTRA - 410206
महर्षी दयानंद सरस्वती जी के 200वे जन्मदिन के उपलक्ष्य पर और कक्षा बारहवी के छात्रों के लिए शुभेच्छा और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए हवन का आयोजन
महर्षी दयानंद सरस्वती जी के 200 वे जन्मदिन और कक्षा 12 के छात्रों के परीक्षा हेतू छात्रों को आशीर्वाद प्रदान करने के उपलक्ष्य पर डीएवी पनवेल में 12 फरवरी 2025 को सुबह दस बजे हवन का आयोजन किया गया | आनंदमय वातावरण में पाठशाला में हवन मंत्रोच्चारण करते हुए ईश्वर की प्रार्थना की गई | हवन के समय यजमान के स्थान पर पर्यवेक्षिका अध्यापिका श्रीदेवी पिल्ले विराजमान हुए थे | उनके साथ कक्षा 12 के अन्य अध्यापक भी हवन के लिए बैठे थे | हवन मंत्र के बाद स्वस्ति वाचन के मंत्रोच्चारण करके छात्रों के कल्याण हेतू पुष्प वर्षा भी की गई | ब्रह्मस्थान पर अध्यापिका माया महोदया आसनस्थ थे |अध्यापिका ज्योती महोदयाने भी हवन मंत्रों का उच्चारण किया | पश्चात अध्यापिका तृप्तिमहोदया ने छात्रों को उपदेशात्मक, परीक्षा हेतू प्रवचन दिया | छात्रों ने भी मंत्रमुग्ध होकर हवन का पाठ किया |अंत मे शांतीपाठ हुआ और हवन की समाप्ती हुई|
DAV PUBLIC SCHOOL, NEW PANVEL
PLOT NO.267/268, SECTOR-10, NEW PANVEL, NAVI MUMBAI, RAIGAD, MAHARASHTRA - 410206 Email ID : [email protected] Phone No. : 022-27451793/8451053473/7021789894
Website : www.davnewpanvel.com