DAV PUBLIC SCHOOL, NEW PANVEL (SELF FINANCE)

SEC-10, NEW PANVEL, C.B.S.E. AFFILIATION NO.-1130065, SCHOOL CODE-30042, UDISE NO.-27240818829, (UPTO +2 LEVEL) MAHARASHTRA - 410206

Event Detail  
वेद प्रचार सप्ताह
Event Start Date : 22/08/2026 Event End Date 22/08/2026

दिनांक 22 अगस्त 2026 को डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, न्यू पनवेल में वेद प्रचार सप्ताह के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, वैदिक मूल्यों,  संस्कार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सभा से हुआ। इस अवसर पर संस्कृत अध्यापिका द्वारा ‘आर्याभिविनय’ विषय पर सारगर्भित एवं प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में आदरणीय शास्त्रीजी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधानपूर्वक हवन-संस्कार संपन्न हुआ। हवन के माध्यम से विद्यार्थियों को शुद्ध, सात्त्विक एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

तत्पश्चात आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, शिक्षकगण एवं विद्यालय परिषद् के विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण-संरक्षण का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य एवं संस्कृत गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सावित्रीबाई फुले के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित नाटिका के माध्यम से शिक्षा, नारी-सशक्तीकरण एवं सामाजिक सुधार का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया गया। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सुंदर झाँकियाँ प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की मनोहारी झलक दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान बौद्धिक विकास में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों द्वारा निर्मित सुंदर राखियों का स्टॉल भी लगाया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा आत्मनिर्भरता, प्रतिभा और समावेशिता का प्रेरक संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन आर्य युवा समाज के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर के साथ हुआ, जिसमें अनेक अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने स्वेच्छापूर्वक सहभागिता कर मानवता एवं समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस प्रकार यह आयोजन ‘सेवा, संस्कार और संस्कृति’ के मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला अत्यंत प्रेरणादायी एवं सफल प्रयास सिद्ध हुआ तथा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, वैदिक जीवन-मूल्यों, पर्यावरण-संरक्षण और समाजसेवा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 
 
Contact Us ↓
 

DAV PUBLIC SCHOOL, NEW PANVEL

PLOT NO.267,268, SECTOR-10,
NEW PANVEL, NAVI MUMBAI,
RAIGAD, MAHARASHTRA - 410206
Email ID : [email protected]
Phone No. : 8451053473

Website : www.davnewpanvel.com


Like Us on:
     
Location Map ↓