वैदिक हवन
Event Start Date : 13/02/2026 Event End Date 13/02/2026
डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, नवीन पनवेल के अगुवाई में १३ फरवरी २०२६, को आर्य समाज के संस्थापक एवं महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती के पावन अवसर पर ‘युवा आर्य प्रादेशिक सभा’ के अंतर्गत सामूहिक वैदिक हवन (महाराष्ट्र एवं गुजरात क्षेत्र) का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ शिक्षिका शशि सिंह महोदया के द्वारा स्वामी जी के सरल जीवन और आधुनिक युग में वेदों की प्रासंगिकता को स्पष्ट किया गया। तदुपरान्त अतिथि जन सम्माननीय महोदया श्रीमती सिम्मी जुनेजा (ए. आर. ओ. ज़ोन सी), माननीय महोदया श्रीमती सीमा मेंदीरत्ता (ए. आर. ओ ज़ोन ए), आदरणीय महोदय श्रीमान सुमंत घोष, प्रधानाचार्य डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नवीन पनवेल और सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सहायक शिक्षक जनों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। तत्पश्चात वैदिक हवन का आरंभ वैदिक मंत्रों के उच्चारण द्वारा विधिवत किया गया। स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती शिक्षा, राष्ट्रवाद और वैदिक मूल्यों के पुनरुत्थान पर केंद्रित है । वैदिक हवन के उपरांत भक्तिपूर्ण वातावरण में भजन व शांति हेतु शांतिपाठ तथा जयघोष द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
हवन के कारण ही आध्यात्मिक संपदा की प्राप्ति होती है, इसी कारण संपूर्ण वातावरण, पवित्र और देवमय बन गया।
कार्यक्रम के उपरांत सामूहिक लंगर की व्यवस्था भी की गई जिसमें लगभग 425 लोगों ने आनंदपूर्ण प्रसाद ग्रहण किया। इस प्रकार वैदिक अनुष्ठान का आयोजन संपूर्ण हुआ ।
