Event Detail  
महात्मा हंसराज जी जयंती
Event Start Date : 19/04/2025 Event End Date 31/03/2026

आज 19 एप्रिल 2025 सुबह प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के स्थापना दिवस एवं हंसराज जी के जीवन के बारे में अपने विचारों को प्रस्तुत किया गया ।इसी क्रम में हवन और भजन का आयोजन किया गया | महात्मा हंसराज जी के जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य पर छात्रों और अध्यापकों द्वारा पुष्पांजली अर्पित कर उनके त्याग का स्मरण किया गया | तदनंतर प्रधानाचार्य सुमंत घोष महोदय जी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला |आनंदमय वातावरण मे पाठशाला मे वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए ईश्वर की प्रार्थना की गई |कक्षा षष्ठी से नवमी तक के विद्यार्थियों द्वारा संगीत विभाग की सहायता से `धन्य है तुझको ऐ ऋषि तुने हमे जगा दिया ` इस गीत को प्रस्तुत किया | उसके पश्चात् शांति पाठ किया गया | यजमान के स्थान पर प्रधानाचार्य महोदय श्रीमान् सुमंत घोष विराजमान हुए थे | ब्रह्मस्थान पर अध्यापिका माया महोदया और ज्योति महोदया आसनस्थ थे |उनके साथ कक्षा दसवी के छात्र और प्राथमिक कक्षा के अध्यापक भी उपस्थित थे | विद्यार्थियों द्वारा सृजनात्मक रूप से भित्ति पत्रिकाओं का निर्माण किया गया जिसमें आर्य समाज और विद्यालय की स्थापना दिवस को प्रदर्शित किया गया। भक्ति पूर्ण वातावरण में अल्पाहार एवं प्रसाद का वितरण किया गया |

 
 
Contact Us ↓
 

DAV PUBLIC SCHOOL, NEW PANVEL

PLOT NO.267/268, SECTOR-10,
NEW PANVEL, NAVI MUMBAI,
RAIGAD, MAHARASHTRA - 410206
Email ID : [email protected]
Phone No. : 022-27451793/8451053473/7021789894

Website : www.davnewpanvel.com


Like Us on:
     
Location Map ↓